[भाषाभ्यास एवं व्याकरण]
प्रश्न 4 सूचना के अनुसार कृतियां कीजिए -
1) अधोरेखित शब्द का भेद लिखिए - (1)
वह लक्ष्मी को घर ले आया।
2) निम्नलिखित अव्यय शब्द का वाक्य में प्रयोग कीजिए- (1)
i) के लिए ii) अथवा
3) सहायक क्रिया पहचान कर उसका मूल रूप लिखिए-(कोई एक) (1)
i) शाम को वह घूमने जा रहा था।
ii) आपने काम कर लिया होगा।
4) निम्नलिखित क्रियाओं के प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया रूप लिखिए - (1)
i) मिलना ii) सोना
5) निम्नलिखित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके पूर्ण वाक्य लिखिए - (1)
(टांग अड़ाना, दाद देना)
लोगों ने दीपक के अच्छे काम की बहुत प्रशंसा की।
अथवा
निम्नलिखित में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए -
i) तिलमिला उठना ii) चूँ न करना
6) निम्नलिखित वाक्य में प्रयुक्त कारक पहचान कर उसका भेद लिखिए - (1)
उमा ने सितार बजाया।
7) निम्नलिखित वाक्य में उचित विराम चिन्हों का प्रयोग कीजिए - (2)
सिरचन दादा मनु इतना ही बोल सकी
8) निम्नलिखित वाक्यों का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए - (कोई दो) (2)
i) बाबू गोपाल प्रसाद बैठते हैं। (अपूर्ण भूतकाल)
ii) मैं गलत कमरे में आ गया था । (पूर्ण वर्तमान काल)
ii) मोहल्ले वाले अपनी फुर्सत से आते हैं। (सामान्य भविष्य काल)
9) रचना के अनुसार वाक्य का भेद लिखिए - (1)
उन्होंने कहा कि लड़की का पढ़ना लिखना जरूरी नहीं है।
10) निम्नलिखित वाक्य का सूचना के अनुसार परिवर्तन
कीजिए - (1)
लिखने से पहले मैंने पढ़ना शुरू किया था।। (निषेधार्थक वाक्य)
10) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए - (2)
i) समुद्र तक जाने के लिए थोड़ी नीचे उतरनी पड़ती है।
ii) मैंने मुंबई घूमने का योजना बनाया।