यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

शब्दभेद

 अधोरेखित शब्दों के शब्दभेद लिखो -
भारत महान देश है। 
भारत - व्यक्तिवाचक संज्ञा, महान- गुणवाचक विशेषण

नेहा अच्छी लड़की है। 
अच्छी - गुणवाचक विशेषण, लड़की - जातिवाचक संज्ञा

सिरचन का मुँह लाल हो गया।
व्यक्तिवाचक संज्ञा, गुणवाचक विशेषण

कोलंबस बड़ा साहसी था। वह एक कुशल नाविक था।
साहसी, कुशल - गुणवाचक विशेषण, नाविक - जातिवाचक संज्ञा

वे अच्छे इंसान हैं। कोई तुम्हें बुला रहा है।
वे - अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, कोई - अनिश्चयवाचक सर्वनाम, तुम्हे - मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम

यह पत्र किसने लिखा है।
यह - सार्वनामिक विशेषण, किसने - प्रश्नवाचक सर्वनाम

शर्म से उसकी गर्दन झुक गई।
शर्म - भाववाचक संज्ञा, उसकी - अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

उसे बढ़िया अवसर मिला।
उसे - अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, बढ़िया - गुणवाचक विशेषण

आपके सिर में दर्द है क्या ?
आपके - मध्यम पुरुष सर्वनाम, दर्द - भाववाचक संज्ञा

तुमने फिरंगी जबान भी पढ़ी है ?
तुमने - मध्यम पुरुष सर्वनाम, फिरंगी - गुणवाचक विशेषण

राम को कोई नहीं ढूँढ़ पाया।
राम - जातिवाचक संज्ञा, कोई - अनिश्चयवाचक सर्वनाम

सारी दुनिया आशा और विश्वास पर टिकी है।
सारी - अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण, 
आशा, विश्वास - भाववाचक संज्ञा

वे प्रसन्न होकर नाचने लगे।
वे - अन्य पुरुष सर्वनाम, प्रसन्न -  गुणवाचक विशेषण

डिब्बे में दस किलो चावल हैं।
दस किलो - निश्चित परिमाणवाचक विशेषण, चावल - द्रव्यवाचक संज्ञा

रहमान ने गाय को थोड़ा पानी पिलाया।
रहमान - व्यक्तिवाचक संज्ञा, गाय - जातिवाचक संज्ञा, थोड़ा - अनिश्चित परिमाणवाचक

उसने मेरी बकरी चुरा ली।
मेरी - सार्वनामिक विशेषण

मुझे आपकी ज्यादा फिक्र है।
ज्यादा - गुणवाचक विशेषण

गोवा में अनेक खूबसूरत सागर तट हैं। 
अनेक - अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, खूबसूरत - गुणवाचक विशेषण

उन्हें हरी भरी जमीन नजर आई।
हरी भरी - गुणवाचक विशेषण

तुमने इतनी चीजें किसी से सीखी होंगी।
इतनी - अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, किसी - अनिश्चयवाचक सर्वनाम

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

काल परिवर्तन test

 काल परिवर्तन करो :

१ - मैं भीड़ में शामिल हो गया ( सा वर्तमानकाल )

२ - वह लगातार पढ़ रहा है। ( अपूर्ण भूतकाल )

३ -   उसकी दुनिया बदल गई थी ( सा भविष्यकाल)

४ - डायरी में भावनाओं को लिखते हैं। ( अपूर्ण वर्तमानकाल)

५ - मोबाइल की घंटी बज रही थी। ( अपूर्ण भविष्यकाल)

६ - बड़े लोगों की ऊँची उड़ान होती है। ( सा भविष्य )

७ - फूल सभी को सुगंध देते हैं। ( सा भूतकाल )

८ - चाँटे की आवाज दूर तक गई। ( सा वर्तमान )

९ - हेतू ने फिर वही रट लगाई। ( अपूर्ण भूतकाल) 

१० - लोग समय का दुरुपयोग करते हैं ( सा भूतकाल) 

11 - शंकर मुँह छिपाकर होस्टल से भागा। ( पूर्ण वर्तमान), 

(सा वर्तमान)

12 - उन्होंने बाजार से नई पुस्तक खरीदी थी। (सा भविष्य),(पूर्ण भविष्य)

13 - सातों तारे मंद पड़ गए। (अपूर्ण वर्तमान), ( पूर्ण वर्तमान)

14 - बहुत लोग अपनी आजीविका शारीरिक श्रम से चलाते हैं। (अपूर्ण भूतकाल), ( पूर्ण भूतकाल)

15 - एक चेहरा बड़ी तेजी से जवाब देता है। (पूर्ण वर्तमान), (अपूर्ण भविष्य)

16 - सिरचन को पान खाते देख भाभी अवाक रह गई।

         (सा वर्तमान), ( पूर्ण भूतकाल)

17 - शादी में रोज मिठाई खाने को मिलती है। 

(अपूर्ण भविष्य,), (पूर्ण वर्तमान)

18 - पुष्प अपनी गंध नहीं बेचेगा। (सा भूतकाल), (सा वर्तमान)

19 - विदा का क्षण आ गया। ( पूर्ण भूतकाल), ( अपूर्ण वर्तमान)

20- आफिस के बड़े बाबू आए हैं।

 ( पूर्ण भविष्य),( सा भूतकाल)

21 - मँझली भाभी का मुँह लटक गया। ( पूर्ण वर्तमान),( सा भविष्य)

22 - मैं एकाध साल का मार्जिन रखूँगा। ( सा वर्तमान), (अपूर्ण वर्तमान)

23 - सोनाबाई की लड़की कथकली करने लगी।

( अपूर्ण भूतकाल), (सा भविष्य)

24 - लोग समय समय पर मरीज का हाल पूछने आते हैं। 

( सा भविष्य), ( अपूर्ण भूतकाल)

25 - ठीक समय पर गोपालप्रसाद और शंकर आ गए होंगे।

( सा भूतकाल), ( पूर्ण वर्तमान)

केदारनाथ : एक अनुभव

  मी 2012 मे महिन्यात केदारनाथला गेले होते. पायी गेलो होतो आम्ही पण दोन सीनीयर सिटीजन डोली मध्ये गेले. परत खाली येताना  वाटेवर एक घोडा मेलेल...