यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 3 सितंबर 2020

प्रेरणार्थक क्रिया

किसी दूसरे से काम कराना - प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया

दूसरे से कहकर किसी और से काम करवाना - द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया

उदा - मोनू ने खाना खाया. ( इसमें प्रेरणार्थक क्रिया नहीं है)

माँ ने मोनू को खाना खिलाया( इसमेें प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया है)

( माँ - मोनू )

माँ ने नौकर द्वारा मोनू को खाना खिलवाया । ( इसमें द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया है)

(माँ - नौकर - मोनू)

प्रश्न - क्रियाओं के प्रेरणार्थक रूप लिखो -

मूल क्रिया        प्रथम प्रे.           द्वितीय प्रे.

खाना                खिलाना              खिलवाना

पीटना              पिटाना                पिटवाना

झूलना               झुलाना                झुलवाना

कूदना               कुदाना                कुदवाना

स्वाध्याय :

(  लिखना, देखना, सीखना, भूलना, बोलना, बनना, चढ़ना, मिलना, हटना, जागना, पीना, सीना, गिरना, भागना, छोड़ना, तोड़ना, )


प्रश्न २ वाक्य में आई हुई प्रेरणार्थक क्रिया का प्रकार बताओ

१    मैंने ड्राइवर से गाड़ी चलवाई।

 उत्तर - चलवाई - चलवाना - द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया

२     माँ ने बच्चे को झूला झुलाया।

उत्तर  - झुलाया - झुलाना - प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया

३       मैंने बहन से कहकर नौकर द्वारा कमरा साफ करवाया।

उत्तर - करवाया -  करवाना - द्वितीय प्रे. क्रि.

४     आज मैने अपने घर का सारा कचरा हटाया।

उत्तर  - हटाया   -  हटाना -    प्रथम प्रेरणार्थक

५      दीपेश ने  छोटे भाई को रुलाया।

उत्तर - रुलाया- रुलाना - प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया

स्वाध्याय :

प्रश्न 1 - निम्नलिखित प्रेरणार्थक क्रियाओं को अपने वाक्यों में प्रयोग करो:

बनवाना - 

चलवाना

निकलवाना 

चिढ़ाना

पकाना

पकवाना

कटाना

जगाना

जगवाना








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

केदारनाथ : एक अनुभव

  मी 2012 मे महिन्यात केदारनाथला गेले होते. पायी गेलो होतो आम्ही पण दोन सीनीयर सिटीजन डोली मध्ये गेले. परत खाली येताना  वाटेवर एक घोडा मेलेल...