यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 3 सितंबर 2020

सहायक क्रिया

निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए :

१) मैंने खाना खाया ।

इस वाक्य में एक ही क्रिया है - खाया (खाना)

यह मुख्य क्रिया है। 

२) मैंने खाना खा लिया ।

इस वाक्य में संयुक्त क्रिया है - खा लिया

इसमें पहली क्रिया मुख्य क्रिया और दूसरी उसकी सहायक क्रिया है। 

खा (खाना) - मुख्य क्रिया

लिया (लेना) - सहायक क्रिया

३) उसने काम किया । ( मुख्य क्रिया - किया - करना )

४) उसने काम कर दिया

(मुख्य क्रिया - करना, सहायक क्रिया - देना)

५) मैं घर नहीं गई । (मुख्य क्रिया - गई) 

६) मैं घर नहीं जा सकी।  

( मुख्य क्रिया - जाना, सहायक क्रिया - सकना)

प्रश्न 1. सहायक क्रिया के रूप में वाक्यों में प्रयोग करो -

लेना, जाना, देना, सकना,  चुकना, 

1.   लेना  ( लिया )

राम ने पैसा ले लिया। 

मैंने कपड़े धो लिए।

उसने पढ़ाई कर ली।

2    जाना ( गई)

मेरी गाड़ी चली गई।

मेरी गाड़ी चली जाएगी।

मुझसे भूल हो गई।

अब मुझसे नहीं खाया जाएगा।

3.  देना  ( दिया/ दी/ दिए)

उसने मेरा कप तोड़ दिया ।

मैंने उसे काम करने दिया।

4 सकना  (सका)

क्या कोई उत्तर दे सकेगा ?

मैं घर नहीं पहुँच सका । 

क्या कोई यह सह सकता है ?

5 चुकना ( चुका/ चुकी/ चुके)

मैं खाना खा चुकी थी।

मैं काम कर चुकी हूँ।

मैं खेल चुका हूँ।

वे घर जा चुके। 

प्रश्न 2 सहायक क्रिया पहचानो :

1 उसने कई फूल तोड़ लिए। 

उत्तर. सहायक क्रिया - लिए (लेना)

2 दीपा ने कपड़े सुखा दिए।

उत्तर - सहायक क्रिया - दिए ( देना)

3 गाँव वाले मेहनत कर रहे थे।

उत्तर - सहायक क्रिया -रहे - ( रहना)

 सहायक क्रिया -  थे (होना) 

स्वाध्याय :

प्रश्न : सहायक क्रिया पहचानो :

1 आप यहाँ नहीं रह सकते।

2 मैंने उस पार्सल को उठा लिया।

3 उसकी बात मैं नहीं समझ सकी थी।

4 वे जल्दी लौट जाते हैं।

5 अपनी जिंदगी सेवा में लगा दी जाए।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

केदारनाथ : एक अनुभव

  मी 2012 मे महिन्यात केदारनाथला गेले होते. पायी गेलो होतो आम्ही पण दोन सीनीयर सिटीजन डोली मध्ये गेले. परत खाली येताना  वाटेवर एक घोडा मेलेल...