यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

शब्दभेद

 अधोरेखित शब्दों के शब्दभेद लिखो -
भारत महान देश है। 
भारत - व्यक्तिवाचक संज्ञा, महान- गुणवाचक विशेषण

नेहा अच्छी लड़की है। 
अच्छी - गुणवाचक विशेषण, लड़की - जातिवाचक संज्ञा

सिरचन का मुँह लाल हो गया।
व्यक्तिवाचक संज्ञा, गुणवाचक विशेषण

कोलंबस बड़ा साहसी था। वह एक कुशल नाविक था।
साहसी, कुशल - गुणवाचक विशेषण, नाविक - जातिवाचक संज्ञा

वे अच्छे इंसान हैं। कोई तुम्हें बुला रहा है।
वे - अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, कोई - अनिश्चयवाचक सर्वनाम, तुम्हे - मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम

यह पत्र किसने लिखा है।
यह - सार्वनामिक विशेषण, किसने - प्रश्नवाचक सर्वनाम

शर्म से उसकी गर्दन झुक गई।
शर्म - भाववाचक संज्ञा, उसकी - अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

उसे बढ़िया अवसर मिला।
उसे - अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, बढ़िया - गुणवाचक विशेषण

आपके सिर में दर्द है क्या ?
आपके - मध्यम पुरुष सर्वनाम, दर्द - भाववाचक संज्ञा

तुमने फिरंगी जबान भी पढ़ी है ?
तुमने - मध्यम पुरुष सर्वनाम, फिरंगी - गुणवाचक विशेषण

राम को कोई नहीं ढूँढ़ पाया।
राम - जातिवाचक संज्ञा, कोई - अनिश्चयवाचक सर्वनाम

सारी दुनिया आशा और विश्वास पर टिकी है।
सारी - अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण, 
आशा, विश्वास - भाववाचक संज्ञा

वे प्रसन्न होकर नाचने लगे।
वे - अन्य पुरुष सर्वनाम, प्रसन्न -  गुणवाचक विशेषण

डिब्बे में दस किलो चावल हैं।
दस किलो - निश्चित परिमाणवाचक विशेषण, चावल - द्रव्यवाचक संज्ञा

रहमान ने गाय को थोड़ा पानी पिलाया।
रहमान - व्यक्तिवाचक संज्ञा, गाय - जातिवाचक संज्ञा, थोड़ा - अनिश्चित परिमाणवाचक

उसने मेरी बकरी चुरा ली।
मेरी - सार्वनामिक विशेषण

मुझे आपकी ज्यादा फिक्र है।
ज्यादा - गुणवाचक विशेषण

गोवा में अनेक खूबसूरत सागर तट हैं। 
अनेक - अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, खूबसूरत - गुणवाचक विशेषण

उन्हें हरी भरी जमीन नजर आई।
हरी भरी - गुणवाचक विशेषण

तुमने इतनी चीजें किसी से सीखी होंगी।
इतनी - अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, किसी - अनिश्चयवाचक सर्वनाम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

केदारनाथ : एक अनुभव

  मी 2012 मे महिन्यात केदारनाथला गेले होते. पायी गेलो होतो आम्ही पण दोन सीनीयर सिटीजन डोली मध्ये गेले. परत खाली येताना  वाटेवर एक घोडा मेलेल...